
रायपुर। Paddy procurement: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों की सुविधा और धान खरीदी को लेकर बड़ी घोषणा की है। किसानों की परेशानी को देखते हुए अब प्रदेश में धान की खरीदी दो और दिन बढ़ा दी गई है।
Paddy procurement: सीएम साय ने कहा कि आज समीक्षा बैठक में यह पाया गया कि कई किसान अपना धान समय पर नहीं बेच पाए थे। कुछ किसानों के टोकन कट नहीं पाए थे, जबकि जिन्होंने कटवाए थे, वे भी धान बेचने में असमर्थ रहे। इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए अब किसानों को दो अतिरिक्त दिन तक धान बेचने का अवसर मिलेगा।










