रायपुर। छत्तीसगढ़ की दो विभूतियों को पद्मश्री सम्मान के लिए चुना गया है। इनमें नारायणपुर के परम्परागत औषधि वैद्य हेमचंद मांझी व जशपुर के आदिवासी समाजसेवी जागेश्वर यादव शामिल हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दोनों को बधाई व शुभकामनाएं दी है।

नारायणपुर के रहने वाले हेमचंद मांझी को वैद्यराज मांझी के नाम से अबूझमाड़ क्षेत्र में जाना जाता है। वे पारम्परिक आयुर्वेद से आदिवासियों का इलाज करते हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए उन्हें देश का यह सम्मान दिया जा रहा है। वहीं बिरहोर आदिवासियों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले जागेश्वर यादव को भी पद्मश्री सम्मान दिया जा रहा है। उन्हें बिरहोरों का भाई कहा जाता है।

Previous articleकांग्रेस के पूर्व सांसद एवं उद्योगपति नवीन जिंदल अब नहीं लड़ेंगे चुनाव 
Next articleकोयला-शराब घोटाले में ईडी ने ACB में दर्ज कराई FIR, पूर्व मंत्री लखमा, अमरजीत व अफसरों समेत 100 से ज्यादा पर आरोप

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here