सूरजपुर। paid tribute: आशा द होप सामाजिक संस्था की सदस्य श्रीमती गीता उपाध्याय के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए संस्था ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी याद में ठंड से बचने गरीब परिवारों को गर्म कपड़े बांटे।

paid tribute: आशा द होप की महिलाओं ने कहा कि हमारी सामाजिक संस्था एक परिवार की तरह है और इस परिवार की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती गीता उपाध्याय का आकस्मिक निधन संस्था के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनकी कमी हमेशा खलेगी। स्वर्गीय गीता उपाध्याय जिंदादिल महिला थी, जिन्हें आशा द होप में हमेशा सम्मान के साथ  याद किया जाएगा। 

paid tribute: उनका हर एक निर्णय हम सभी को सहर्ष स्वीकार होता  था। उनके मार्गदर्शन में सामाजिक कार्यों को गति मिली। आशा द होप की महिलाओं ने शोक सभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और  गरीबों  को गर्म कपड़े कंबल आदि का वितरण किया।

Previous articleRoad Accident: ट्रक और कार की टक्कर में 6 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल
Next articleNexus of good Foundation awards: मनेंद्रगढ़ डीएफओ मनीष कश्यप को महुआ बचाओ अभियान के लिए “Nexus of Good“ फाउंडेशन अवॉर्डस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here