रायपुर।  Paper Leak :   छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। हिंदी विषय का पेपर लीक होने के दावों के बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सख्त कदम उठाते हुए परीक्षा को निरस्त कर दिया है। अब यह परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को दोबारा आयोजित की जाएगी।

Paper Leak:  जानकारी के मुताबिक, 14 मार्च को हुई हिंदी परीक्षा से पहले सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप ग्रुप्स पर पेपर से जुड़े सवाल वायरल होने का मामला सामने आया था। इस पर छात्र संगठन NSUI ने भी गंभीर आरोप लगाए और विरोध प्रदर्शन किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंडल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सिटी कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

Paper Leak साइबर सेल अब इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है, ताकि पेपर लीक के जिम्मेदार लोगों तक पहुंचा जा सके। अब सभी छात्रों को 10 अप्रैल को दोबारा हिंदी परीक्षा देनी होगी। मंडल ने साफ किया है कि परीक्षा की निष्पक्षता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। शिक्षा मंडल और प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि इस मामले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Previous articleACB Raid : नगर पालिका का अकाउंटेंट रिश्वत लेते गिरफ्तार, CMO भी हिरासत में
Next articleSupereme Court : धर्म बदलते ही खत्म हो जाएगा अनुसूचित जाति का दर्जा, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here