रायपुर। President Draupadi Murmu:  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज वायुसेना के विशेष विमान से रायपुर पहुंची। माना एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने राष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान महापौर मीनल चौबे, भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सरोज पांडे और मुख्य सचिव अमिताभ जैन भी मौजूद रहे।

President Draupadi Murmu: राष्ट्रपति के सम्मान में छत्तीसगढ़ी नाचा और लोक कलाकारों द्वारा पारंपरिक प्रस्तुति दी गई, जिसमें राउत नाचा का भी आयोजन किया गया. लोक कलाकारों ने पारंपरिक अंदाज में नृत्य और गायन के माध्यम से राष्ट्रपति का स्वागत किया। राष्ट्रपति छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगी, जहां वे विधायकों को संबोधित करेंगी और वृक्षारोपण करेंगी. इसके बाद दोपहर 12:00 बजे वे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी और 12:30 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

Previous articleCASA Honors Ceremony: पदोन्नत आईएएस, नए चयनित व सेवानिवृत्त अधिकारियों और नवनिर्वाचित संघ पदाधिकारियों का सम्मान
Next articleRahul Gandhi Citizenship: राहुल गांधी की ब्रिटिश नागरिकता विवाद मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज सुनवाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here