रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi murmu) आज 31 अगस्त को 2 दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रही हैं। अपने प्रवास के दौरान राजधानी रायपुर (Raipur)और बिलासपुर (Bilaspur) में कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू पहली बार छत्तीसगढ आ रही हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 अगस्त को सुबह 10 बजे विशेष विमान से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वे रायपुर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय ट्रस्ट शांति सरोवर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। इसके अलावा वे महंत घासी दास संग्रहालय का भी दौरा करेंगी। रायपुर एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करने के लिए जोरशोर से तैयारी की गई है।

बिलासपुर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के
दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल


अगले दिन 1 सितंबर को छत्तीसगढ़ के एक मात्र सेंट्रल यूनिवर्सिटी गुरू घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर के 10वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति रतनपुर महामाया मंदिर भी दर्शन के लिए जाएगी। बिलासपुर में उनके कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Previous articleजेएसपी फाउंडेशन ने रायगढ़ को दी अत्याधुनिक स्टेडियम की सौगात
Next articleराष्ट्रपति का रायपुर पहुंचने पर किया गया पारम्परिक स्वागत, दिया गया गार्ड आफ आनर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here