रायगढ़।  Raigarh crime:  जिले के खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम ठुसेकेला में दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। यहां राजीव नगर मोहल्ले में एक ही परिवार में पति-पत्नी और उनके दो बच्चों को कुल्हाड़ी से मारकर बाड़ी में दफना दिया गया। इस वारदात ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है।

Raigarh crime:  मृतकों की पहचान बुधराम उरांव, पत्नी सहोदरा उरांव, 12 वर्षीय बेटा अरविंद और 3 वर्षीय बेटी शिवांगी के रूप में की गई। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, ये चारों बीते दो-तीन दिनों से गांव में नजर नहीं आ रहे थे। आज सुबह घर से आ रही बदबू और बंद दरवाजे ने लोगों में शक पैदा किया। जब ग्रामीणों ने घर के पीछे बाड़ी से झांककर देखा तो अंदर खून के धब्बे और खुदी हुई जमीन नज़र आई तब तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड टीम को बुलाया गया। पुलिस ने पूरे घर और बाड़ी को सील कर दिया है। रायगढ़ से पहुंची फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम और डॉग स्क्वॉड ने छानबीन शुरू की। बाड़ी में गोबर खाद के गड्ढे से चारों शव बरामद किए गए।

बड़ी बेटी सुरक्षित, पुलिस की निगरानी में

Raigarh crime:  घटना के समय मृतक बुधराम उरांव की बड़ी बेटी शिवानी उरांव 15 वर्ष गांव में मौजूद थी और सुरक्षित है। उसने बताया कि वह अलग रहकर पढ़ाई करती है। फिलहाल वह पुलिस की निगरानी में है।प्रारंभिक जांच में पुलिस को यह मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। अधिकारियों का मानना है कि वारदात की योजना और क्रूरता को देखते हुए इसमें स्थानीय लोगों की संलिप्तता हो सकती है। एक संदिग्ध पर पुलिस की नज़र है और पूछताछ जारी है।पुलिस अधीक्षक स्वयं मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने पर हत्याकांड के पीछे की साजिश और अपराधियों की पहचान स्पष्ट हो पाएगी।

Previous articleManipur BJP : पीएम मोदी के दौरे से पहले भाजपा को झटका, मणिपुर में 43 नेताओं ने दिया इस्तीफा
Next articleHonour killing : रेलवे ट्रैक पर 6 टुकड़ों में मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव , ऑनर किलिंग का शक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here