बिलासपुर। Railway employee’s wife committed suicide: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना हो गई। एक रेलवे कर्मी की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले प्रियंका ने फेसबुक पर एक पोस्ट डाला और उसके बाद घर में फांसी लगा ली। उसने अपने पोस्ट में छेड़छाड़ और गुंडागर्दी से परेशान होने का आरोप लगाते हुए कई लोगों के नाम लिखे हैं।
Railway employee’s wife committed suicide: मृतिका प्रियंका सिंह, मैग्नेटो मॉल के पास साईं दरबार गली में रहती थी। बताया जाता है कि घटना के वक्त घर का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस को फेसबुक पोस्ट के जरिए सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। इसी दौरान प्रियंका का पति जो रेलवे में कार्यरत है, ड्यूटी से घर पहुंचा। उसने दूसरी चाबी से दरवाजा खोला और अपनी पत्नी को फंदे पर लटका हुआ पाया। बताया जा रहा है कि जब प्रियंका ने फांसी लगाई, तब उनकी 20 वर्षीय बेटी भी घर में मौजूद थी, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। पुलिस को पहले लगा कि प्रियंका घर में अकेली है।
Railway employee’s wife committed suicide: प्रियंका को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में शोक और सदमे का माहौल है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फेसबुक पोस्ट में जिन लोगों का जिक्र किया गया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

