अम्बिकापुर ।  Road accident :  अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार देर शाम  समीपस्थ ग्राम भिट्टिकला के पास स्कार्पियो की टक्कर से तीन महिलाओं की मौत हो गई। । इस दुर्घटना से आक्रोशित भीड़ ने स्कार्पियो चालक कीबेदम पिटाई कर दी, जिससे उसकी भी मौत हो गई।

Road accident : बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने सड़क किनारे पैदल चल रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। मृतक महिलाएं सब्जी खरीदकर अपने घर लौट रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो ने पहले राहगीरों को जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद वह आगे जाकर सड़क पर खड़े एक ट्रेलर से जा भिड़ी। हादसे की भयावहता इतनी थी कि घटनास्थल पर तुरंत अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर एकत्र हो गए। इस घटना से क्षेत्र में गहरा शोक और तनाव व्याप्त हो गया। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

Road accident : घटना से आक्रोशित लोगों ने स्कॉर्पियो चालक को तुरंत पकड़ लिया। उन्होंने चालक की बेदम पीटा, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। उन्होंने दुर्घटनास्थल से शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस पूरे मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। घटना के विस्तृत कारणों की जांच की जा रही है।

Previous articleCG News : जली हुई मिली छात्रा ने तोड़ा दम, रास्ते में हुई मौत, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दिए सख्त जांच के आदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here