रायपुर। Salary for the strike periods: राज्य सरकार ने हड़ताली स्वास्थ्य कर्मचारियों पर एस्मा के तहत की गई बर्खास्तगी की कार्रवाई को शून्य घोषित कर दिया है और हड़ताल अवधि का अवकाश स्वीकृत करने का आदेश जारी किया है। अनिश्चितकालीन हड़ताल के दिनों का भुगतान भी किया जाएगा। इसके लिए संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं की ओर से प्रदेश के सभी संभागीय संयुक्त संचालक और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आदेश दे दिए गए है।

देखें आदेश –

Salary for the strike periods: स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने 11 अगस्त 2023 से लेकर 21 अगस्त 2023 तक अनिश्चितकालीन हड़ताल किया था। हड़ताल के दौरान कई कर्मचारियों के खिलाफ एस्मा के तहत कार्रवाई की गई। कई कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया, जबकि हड़ताल अवधि के वेतन का भी निर्धारित नहीं किया गया था।

अब कर्मचारियों पर की गई तमाम कार्रवाई को शून्य घोषित करते हुए राज्य सरकार ने हड़ताल अवधि को भी अवकाश मान लिया है। अब हड़ताल अवधि का वेतन हड़ताल करने वाले कर्मचारियों को मिलेगा।

Previous articleHostel student birth baby: छात्रावास की छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, जांच के लिए कांग्रेस ने बनाई 8 सदस्यीय समिति
Next articleTransfer of senior doctors: वरिष्ठ चिकित्स्कों के जिलों में हुए तबादले, बनाये गए CMHO और सिविल सर्जन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here