
नई दिल्ली/मुंबई। Share Market Today : केंद्रीय बजट 2026 के ऐलानों के बाद शेयर बाजार में मची भारी हलचल के बीच सोमवार को बाजार में सुधार देखने को मिला है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार लाल निशान पर खुला, लेकिन सुबह के सत्र में ही सेंसेक्स और निफ्टी ने खुद को संभालते हुए बढ़त बना ली।
Share Market Today : भारतीय शेयर बाजार सोमवार को मामूली कमजोरी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 18.59 अंक या 0.02 प्रतिशत गिरकर 80,704.35 के स्तर पर आ गया था। वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी भी 28.95 अंक या 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,796.50 पर खुला।
Share Market Today : हालांकि, बाजार ने जल्द ही वापसी की और सुबह 9:41 बजे तक सेंसेक्स 338.72 अंक चढ़कर 81,061.66 पर पहुंच गया। इसी तरह निफ्टी भी 69.75 अंकों की बढ़त के साथ 24,894.20 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। बाजार में आई यह ‘हरियाली’ निवेशकों के लिए राहत लेकर आई है, जो रविवार की भारी बिकवाली से डरे हुए थे।
सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट
बजट के ऐलानों का असर केवल शेयर बाजार पर ही नहीं, बल्कि सोने-चांदी की कीमतों पर भी पड़ा है। सर्राफा बाजार में गिरावट का दौर जारी है। ताजा जानकारी के अनुसार, चांदी की कीमतों में ₹16,000 तक की भारी गिरावट आई है, जबकि सोना ₹3,400 सस्ता हुआ है। बजट से पहले भी चांदी में ₹27,000 और सोने में ₹13,000 तक की बड़ी गिरावट देखी गई थी, जो अब भी जारी है।










