नई दिल्ली। Sitaram Yechury is no more: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के वरिष्ठ नेता और मशहूर विचारक सीताराम येचुरी का निधन 72 वर्ष की आयु में दिल्ली के एम्स अस्पताल में हो गया। सीपीएम और एम्स से मिली जानकारी के अनुसार, येचुरी लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
Sitaram Yechury is no more: 19 अगस्त को निमोनिया जैसे संक्रमण के उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनका निधन आज शाम 3 बजकर 5 मिनट पर हुआ। माकपा ने एक बयान में बताया कि सीताराम येचुरी को एम्स में कृत्रिम श्वसन प्रणाली पर रखा गया था और उनके श्वसन नली संक्रमण का इलाज किया जा रहा था। हाल ही में उनका मोतियाबिंद का ऑपरेशन भी हुआ था।
Sitaram Yechury is no more: सीताराम येचुरी के निधन पर विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधन पर गहरा दुःख जताया है। भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि येचुरी के निधन की खबर सुनकर उन्हें दुख हुआ, और उनके परिवार और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

