बीजापुर। Soldier shot himself: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान ने आत्महत्या कर ली। सीआरपीएफ जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। मृतक सीआरपीएफ जवान का नाम पप्पू यादव था। बुधवार की सुबह यह घटना हुई।
Soldier shot himself: जवान ने सुबह करीब 5 बजे आत्महत्या कर ली। उसने अपनी सर्विस राइफल से खुद के गले पर गोली मार ली। गोली सिर को चीरते हुए बाहर निकल गयी। जवान की मौके पर ही मौत हो गयी। इस घटना से हड़कंप मच गया है। मामले में बीजापुर के नैमेड़ थाने में केस दर्ज किया गया है। मृत जवान के पास से किसी तरह का नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है सीआरपीएफ जवान पप्पू यादव बिहार के भोजपुर जिले का रहने वाला था।
Soldier shot himself: जवान पप्पू यादव की पोस्टिंग सीआरपीएफ की 22वीं बटालियन में थी। 1 दिन पहले ही यानी 29 जुलाई को छुट्टी से बिहार से बटालियन में लौटा था। पुलिस इस मामले की जाँच में जुट गयी है। जवान पप्पू यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जायेगा। उसके बाद शव को ग्राम ठाकुरी, थाना चाल पोखरी, जिला भोजपुर के लिए भेजा जाएगा।

