कांकेर। भाजपा नेता असीम राय की अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। असीम राय देर शाम पुराना बाजार चौक स्थित एक दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उन पर गोली चला दी। सिर पर गोली लगने से उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। असीम राय भाजपा के जिला उपाध्यक्ष थे। इससे पहले वे पखांजूर नगर पंचायत के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

घटना पखांजूर के पुराना बाजार की घटना है। बीजेपी नेता और जिला उपाध्यक्ष असीम राय पखांजूर के पुराना बाजार पहुंचे थे।

इस दौरान अज्ञात हमलावर ने उन्हें गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, घटना की जानकारी के बाद कांकेर पुलिस मौके पर पहुंची । मामले की जांच की जा रही है।  बीजेपी नेता की बाजार में हुई हत्या के बाद जिले में हड़कंप है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में लगी हुई है।

Previous articleशिक्षक जांच में छात्राओं से छेड़छाड़ का दोषी पाया गया, FIR दर्ज करने आदेश
Next articleपार्षद के घर में चल रहा था जुआ, 10 जुआरियों से दो लाख रुपए जब्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here