Sushasan Tihar : सक्ती ।  सुशासन तिहार के तहत ठठारी गांव में आयोजित जन चौपाल में उस समय माहौल गरमा गया, जब सिरली गांव की एक महिला ने मुख्यमंत्री के सामने सक्ती थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए। महिला ने कहा कि छेड़छाड़ और मारपीट की शिकायत लेकर थाने गई थी, लेकिन पूरी रात बैठने के बाद भी पुलिस ने सुनवाई नहीं की। रिपोर्ट लिखाने के लिए वह 15 दिन से थाने के चक्कर काट रही है।

Sushasan Tihar :  पीड़िता ने मुख्यमंत्री को बताया कि 5 जून की रात वह न्याय की उम्मीद लेकर सक्ती थाने पहुंची थी। उसके साथ छेड़छाड़ और मारपीट की घटना हुई थी। उसे टीआई ने थाने में घंटों बिठाये रखा। महिला के मुताबिक वह रात 3 बजे तक थाने में न्याय की गुहार लगाती रही, लेकिन उसकी फरियाद नहीं सुनी गई। इस दौरान उसे काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

Sushasan Tihar : जन चौपाल में महिला ने मुख्यमंत्री के सामने पूरी आपबीती सुनाई और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की।महिला की शिकायत सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने कहा, “ठीक है, दिखवाएंगे।” साथ ही संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच के तुरंत निर्देश दिए।

Previous articleCG Ration Card : छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड व्यवस्था  डिजिटल: अब घर बैठे करें आवेदन, मिनटों में मिलेगी ऑनलाइन रसीद
Next articleLPG cylinder price hike : जनता पर महंगाई की एक और मार, घरेलू LPG रसोई गैस सिलिंडर हुआ 29 रुपये महंगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here