• विधायक, कलेक्टर व एसएसपी हुए शामिल
सूरजपुर। Tiranga Yatra:  ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता पर सूरजपुर जिला देशभक्ति और गर्व से सराबोर रहा। शनिवार को पूरे जिले में सेना के शौर्य और राष्ट्र के प्रति निष्ठा को समर्पित विशेष तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें हर वर्ग और आयु के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।


Tiranga Yatra:   हर हाथ में तिरंगा, हर चेहरे पर गर्व और भारत माता की जय के नारों की गूंज से सूरजपुर की फिजा पूरी तरह से देशभक्ति में रंगी हुई नजर आई। महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों सहित हजारों नागरिकों ने तिरंगा यात्रा में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। उत्साही युवाओं ने “वीर जवानों की जय” के नारे लगाते हुए नगर भ्रमण किया और भारतीय सेना के अद्वितीय साहस को नमन किया।


Tiranga Yatra:  प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा,हमारी तीनों सेनाओं के शौर्य, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति पर पूरा देश गर्व करता है। यह तिरंगा यात्रा हमारी एकजुटता और संकल्प का प्रतीक है।उन्होंने सभी नागरिकों को तिरंगा यात्रा में भाग लेने के लिए धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

Tiranga Yatra:  यह गौरवपूर्ण आयोजन सिर्फ नगर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जिले की सभी जनपद पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। गांव से शहर तक भारत माता की जय के जयघोषों ने माहौल को राष्ट्रभक्ति से भर दिया। इस तिरंगा यात्रा में अनेक गणमान्य नागरिक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। इनमें जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणी देवपाल सिंह पैकरा, उपाध्यक्ष रेखा राजलाल राजवाड़े, रेडक्रॉस सोसायटी अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता भीमसेन अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, शशिकांत गर्ग, संदीप अग्रवाल, अजय अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल थे।

Tiranga Yatra:  प्रशासनिक स्तर पर कलेक्टर एस. जयवर्धन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ कमलेश नंदिनी साहू, अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा, एसडीएम शिवानी जायसवाल, डिप्टी कलेक्टर चांदनी कंवर, एवं जिले के अन्य अधिकारी, कर्मचारी, नगर सेना एवं पुलिस बल की सक्रिय उपस्थिति रही।

Previous articleTiger Attack: बाघ ने युवक पर किया हमला, खा गया कमर के नीचे का हिस्सा, तेंदूपत्ता तुड़ाई बंद
Next articleTulbul project : भारत ने शुरू किया तुलबुल प्रोजेक्ट , पानी के लिए तरसेगा पाकिस्तान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here