रायपुर।Transfer posting: छत्तीसगढ़ शासन ने फिर कवर्धा SP का तबादला कर दिया है। राजेश अग्रवाल की जगह अब धर्मेंद्र छवई कवर्धा (कबीरधाम) SP की जिम्मेदारी संभालेंगे। 2 महीने पहले भी कवर्धा कांड के दौरान उस समय के SP अभिषेक पल्लव को हटाकर राजेश अग्रवाल को जिम्मेदारी दी गई थी।
Transfer posting: राजेश अग्रवाल के ट्रांसफर के पीछे ये वजह भी सामने आई है कि उनकी तबीयत लगातार खराब थी। कुछ दिन पहले उन्हें रायपुर में भर्ती कराया गया था। उन्होंने आवेदन दिया था कि फिलहाल वे स्वास्थ्य लाभ लेना चाहते हैं। इस वजह से उन्हें कवर्धा से हटाया गया। उन्हें सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। राजेश अग्रवाल के साथ ही 4 IPS अधिकारियों का फिर ट्रांसफर किया गया है। गृह (पुलिस) विभाग ने आदेश सोमवार देर शाम जारी किया। मयंक गुर्जर को बीजापुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। वे पहले मोहला-मानपुर जिले के ASP थे। वहीं बीजापुर की ASP पूजा कुमार को दंतेवाड़ा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

कवर्धा कांड के बाद बदले गए थे SP
Transfer posting: कवर्धा लोहारीडीह हत्याकांड के बाद SP अभिषेक पल्लव और कलेक्टर जन्मेजय महोबे को हटाया गया था। उस दौरान ASI कुमार मंगलम और महिला आरक्षक अंकिता गुप्ता को सस्पेंड किया गया था। इसके अलावा रेंगाखार थाने के निरीक्षक समेत पूरे 23 स्टाफ को लाइन अटैच कर दिया गया था।

