रायपुर। Vikassheel new CS: सीनियर आईएएस ऑफिसर विकासशील छत्तीसगढ़ के अगले मुख्य सचिव होंगे। वे वर्तमान सीएस अमिताभ जैन की जगह लेंगे। विकासशील एशियाई डेवलपमेंट बैंक मनीला में कार्यकारी निदेशक के पद पर तैनात थे। सीएम विष्णुदेव साय की पहल पर उन्हें वापस बुलाया गया था। सीएस जैन का 30 सितंबर 2025 को कार्यकाल खत्म हो रहा है। उन्हें जून में रिटायर होना था, लेकिन तीन महिने की सेवावृद्धि मिली थी। विकासशील की नियुक्ति के साथ ही मंत्रालय में भी सचिव स्तर पर बड़ा फेरबदल होने की संभावना बढ़ गई है।
Vikassheel new CS: विकासशील ने छत्तीसगढ़ में कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं है। वे प्रदेश के दो बड़े शहर रायपुर और बिलासपुर में कलेक्टर रह चुके हैं। साल 1994 में उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा ज्वॉइन की थी। वे छत्तीसगढ़ में वित्त, उद्योग, स्वास्थ्य और सामान्य प्रशासन समेत कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। जल जीवन मिशन में मिशन डायरेक्टर के रूप में उन्होंने अहम सेवाएं दी।
Vikassheel new CS: केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और जल शक्ति मंत्रालय में वरिष्ठ पदों पर आसीन रहे। उन्होंने केंद्रीय सचिवालय में स्कूली शिक्षा, खाद्य, सामान्य प्रशासन और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को संभाला। दिल्ली में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में अतिरिक्त सचिव के रूप में जिम्मेदारी निभाई।
Vikassheel new CS: जनवरी 2024 में भारत के सबसे महत्वाकांक्षी ग्रामीण जल आपूर्ति कार्यक्रमों में से एक का संचालन किया। मार्च 2025 में केंद्र सरकार ने उन्हें सचिव/सचिव-समकक्ष ग्रेड के लिए एंपैनल किया। इस एंपैनलमेंट को छत्तीसगढ़ कैडर में उनकी सीनियरिटी और अनुभव के लिहाज से एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
देखें आदेश-


