विधायक भईयालाल राजवाड़े व रेणुका सिंहभी थे मौजूद 

कोरिया। जिले के प्रभारी मंत्री  रामविचार नेताम का प्रथम  कोरिया जिला आगमन पर स्थानीय  पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया। विश्राम गृह में  कोरिया और एमसीबी जिले के भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मंत्री राम विचार नेताम से भेंट की और जिले की राजनीतिक स्थिति से अवगत कराया । चूंकि कुछ ही दिनों में लोकसभा चुनाव भी होने है, इस पर भी पार्टी नेताओं से चर्चा हुई। तत्पश्चात मंत्री राम विचार नेताम,बैकुंठपुर विधायक भईया लाल राजवाड़े,भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह कोरिया जिले के प्रशासनिक बैठक के लिए रवाना हुए।

भेंट मुलाकात में मुख्य रूप से बैकुंठपुर विधायक भईया लाल राजवाड़े, भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह, कोरिया भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, एमसीबी भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल केशरवानी, कोरिया भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण राजवाड़े,  जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, विधानसभा विस्तारक विश्वनाथ साहू ,नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता , विमलकांत गुप्ता,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Previous articleविधायक ने 17 नग मवेशियों को बूचड़खाने ले जाने से बचाया, पूरी रात की गौ तस्करों की  तलाश
Next articleLoksabha elections: लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के 43 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, छत्तीसगढ़ की बची 5 सीटों से नाम नहीं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here