CG WEATHER UPDATE: रायपुर। छत्तीसगढ़ का मौसम बदल रहा है। कुछ दिनों पहले कड़ाके की ठंड पड़ रही थी। अब गर्मीं का एहसास होने लगा है। रात और दिन का पारा सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग का मानना है कि शुष्क हवा के चलते प्रदेश के तापमान में वृद्धि हुई है। आगामी 72 घंटों में तापमान और बढ़ने का अनुमान है।
CG WEATHER UPDATE: प्रदेश में आज हल्के बादल छाए रहेंगे। अगले 2 दिनों में रात के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट होने की संभावना है। मंगलवार को सरगुजा सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री दर्ज किया गया जबकि तिल्दा सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को दिन का तापमान 33 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।

