रायपुर। Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम की करवट ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश में एक तरफ जहां सूरज की तपिश तेज हो रही है, वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए गरज-चमक और अंधड़ की चेतावनी जारी कर दी है। सूत्रों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण प्रदेश के कई जिलों में अचानक मौसम बदल सकता है।
छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में तापमान का भारी अंतर देखा जा रहा है।

Weather update : राजनांदगांव में पारा 39.0°C तक पहुंच गया है, जो फिलहाल प्रदेश में सबसे अधिक है।  उत्तर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 16.7°C रिकॉर्ड किया गया है।मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे रायपुर समेत मैदानी इलाकों में लू जैसे हालात बन सकते हैं।

Weather update :  मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि गंगीय पश्चिम बंगाल से ओडिशा होते हुए दक्षिणी छत्तीसगढ़ तक एक द्रोणिका (ट्रफ लाइन) सक्रिय है।
हल्की बारिश: आने वाले 24 से 48 घंटों में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
तेज हवाएं: वज्रपात (बिजली गिरने) की आशंका के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है।

Previous articleCompanion of the Voiceless : बेजुबानों का सच्चा साथी, कुदरगढ़ में इस आरक्षक ने अपनी सेवा से जीता दिल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here