रायपुर।  Weather Update: छत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले तीन घंटों के भीतर कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटे में राजनांदगांव में सर्वाधिक 44 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं प्रदेश में अगले 24 घंटे में गर्मी का प्रकोप और बढ़ जाएगा।

Weather Update: मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में प्रदेश के कुछ शहरों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड (CG Heat Wave Yellow Alert) किए जाने की संभावना जताई है। प्रदेश में अभी भी दो तरह का मौसम बना हुआ है। कहीं-कहीं बारिश का अलर्ट है तो वहीं कहीं-कहीं भीषण गर्मी का यलो अलर्ट जारी किया है। बालोद, जगदलपुर, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर और कोंडागांव  जिलों में मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में तेज गर्मी के साथ आंधी और हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

Weather Update:  मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 48 घंटों में अधिकतम तापमान  में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। इसके पश्चात तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 41-43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

Previous articleMLA’s PSO shot himself: कांग्रेस विधायक के PSO ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली
Next articlePope Francis is no more: नहीं रहे पोप फ्रांसिस, वेटिकन सिटी में 88 साल की उम्र में निधन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here