रायपुर। World Boxing Championship: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) की महिला बॉक्सर सना माचू को भारतीय बॉक्सिंग टीम में चयनित होने पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि सना का चयन न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है। बिलासपुर रेल मंडल में CCTC के पद पर पदस्थ सना माचू अब इंग्लैंड के लिवरपूल में 4 से 14 सितंबर तक आयोजित होने वाली विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

World Boxing Championship: मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ की बेटियों की बढ़ती प्रतिभा, मेहनत और आत्मविश्वास का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि सना अपने दमदार प्रदर्शन से देश का नाम विश्व पटल पर रोशन करेंगी और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेंगी। मुख्यमंत्री ने सना को चैंपियनशिप के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Previous articleCM Sai Delhi visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम विष्णुदेव साय, अमृत रजत महोत्सव में शामिल होने दिया न्यौता
Next articlePension scheme: 1 अगस्त 2025 या उसके बाद भर्ती होने वाले कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम बंद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here