रायगढ़। Youth politics: भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिये डीएमएफ राशि के खर्च पर सवाल उठाकर सरकार पर निशाना साधा है। दो दिन पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो सांग पोस्ट करके अपनी चिंता जाहिर की है।
Youth politics: भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत फेसबुक के ज़रिए रायगढ़ जिले में हो रही डीएमएफ मद की राशि के दुरूपयोग पर सवाल उठाते आ रहे थे। उन्होंने हाल ही में एक पोस्ट के जरिये यह अपील की है कि डीएमएफ की राशि गांव में ही खर्च करने के लिये सरकार को पहल करनी चाहिए। उन्होंने एक वीडियो सांग पोस्ट कर सरकार से यह अपील की है, जो खूब वायरल हो रहा है। इस मुद्दे पर वित्त मंत्री ओपी चैधरी ने पत्रकारों के सवाल पर केवल इतना कहा था कि जिस जगह डीएमएफ की राशि खर्च करने की आवश्यकता होती है, वहां बकायदा कार्य हो रहे हैं। उन्होंने इसे एक सामान्य मांग बताया।
Youth politics: प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के इस वीडियो को कांग्रेस ने इसे अपने सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए साय सरकार को जमकर घेरा है। प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर के नेता इसे अपने सोशल मीडिया में शेयर करते हुए साय सरकार की खिल्ली उड़ाई है। पार्टी इसे सरकार के कार्यों से सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं में नाराजगी का ताजा उदाहरण बताया है। रवि भगत रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के निवासी हैं और लैलूंगा विधानसभा सीट से कांग्रेस की विधायक हैं।

