रायपुर। यह चुनाव कई मायनों में दिलचस्प रहा है।पिछली बार सर्वाधिक वोटों से जीतने वाले कांग्रेस के अमितेश शुक्ला और मोहम्मद अकबर चुनाव हार गए तो पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सर्वाधिक 67851 तो रायगढ़ से ओपी चौधरी के नाम 64443 मतों से जीत हासिल करने का रिकॉर्ड बना।
देखिये 40 हजार से अधिक वोटों से जीतने वाले प्रत्याशियों की सूची :
* रायपुर दक्षिण- बृजमोहन अग्रवाल लीड- 67851
* रायगढ- ओपी चौधरी- लीड- 64443
* पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव सीट से 45084 वोट से जीत गए हैं।
* भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव लोरमी सीट से 45891 वोट से जीते हैं।
* वैशाली नगर से भाजपा के रिकेश सेन ने 40074 वोट से जीत दर्ज की है।
* रायपुर पश्चिम सीट से भाजपा के राजेश मूणत ने 41229 वोट से जीत दर्ज की है।
* सरायपाली से कांग्रेस प्रत्याशी चतुरी नंद ने 41888 वोट से भाजपा प्रत्याशी को हराया है।
* दुर्ग शहर सीट से भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र यादव ने कांग्रेस के अरुण वोरा को रिकार्ड 41960 वोट से मात दी है।
* धरसींवा सीट से भाजपा के अनुज शर्मा ने 44343 वोट से जीत दर्ज की है।

