रायपुर। भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठनात्मक तैयारियों में जुट गई है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने लोकसभा चुनाव की तैयारी व कार्यक्रम क्रियान्वयन हेतु समितियों का गठन किया है जिनके माध्यम से जनता से सीधे जुड़कर उन तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के कार्यों को पहुंचाकर लोकसभा की सभी 11 सीटें  जीतने का लक्ष्य रखा गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों की दृष्टि से विभिन्न गतिविधियाँ संचालित करने के लिए सात समितियों का गठन किया है ।

 नव सदस्यता अभियान समिति : संयोजक अजय चंद्राकर, सह संयोजक रामसेवक पैंकरा, प्रदीप गांधी व महेश गागड़ा।

संस्था संपर्क अभियान समिति : संयोजक प्रबलप्रताप सिंह जूदेव, सह संयोजक शालिनी राजपूत, लक्ष्मी राजवाड़े, भावना बोहरा व किशोर महानंद।

दीवार लेखन और होर्डिंग्स समिति : संयोजक अनुराग सिंहदेव, सह संयोजक अमित साहू, विक्रांत सिंह, रितेश गुप्ता, टिकेश्वर जैन व उपकार चंद्राकर।

गांव चलो अभियान समिति : संयोजक नारायण चंदेल, सह संयोजक मोतीलाल साहू, गोमती साय व भरत मटियार।

श्रीराम मंदिर दर्शन समिति : संयोजक धरमलाल कौशिक, सह संयोजक लक्ष्मी वर्मा, वीरेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. ललित मखीजा व रामलखन पैंकरा।

बूथ सशक्तिकरण अभियान समिति : संयोजक संजय श्रीवास्तव, सह संयोजक अवधेश चंदेल।

पीएम विश्वकर्मा योजना समिति : संयोजक पी. विश्वनाथन सह संयोजक प्रदीप सिंह व पुरुषोत्तम देवांगन।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बताया कि भाजपा मोर्चा-प्रकोष्ठों की बैठक में लगातार आगामी कार्ययोजना के बारे में चर्चा हो रही है और आगामी लोकसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में अहम जिम्मेदारी सौंपकर लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटें जीतने के संकल्प के साथ जुटने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Previous articleमुख्यमंत्री ने पूछा किसका जन्मदिन है , बच्चों का जवाब सुन खुद काटा केक और अपने हाथों से खिलाया
Next articleघर में काम करने वाली बाई मालकिन को बंधक बनाकर लाखों के जेवर, नकदी ले भागी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here