Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/जन-जन तक विज्ञान को पहुंचाना विज्ञान कांग्रेस का लक्ष्य,महिला सशक्तिकरण पर खास फोकस
Uncategorized

जन-जन तक विज्ञान को पहुंचाना विज्ञान कांग्रेस का लक्ष्य,महिला सशक्तिकरण पर खास फोकस

Avatar photo
By fourthline.in
March 1, 2023 2 Min Read
0

बिलासपुर (fourthline )। जन-जन तक विज्ञान के चमत्कारों को पहुंचाना ही साइंस कांग्रेस का लक्ष्य है ।साइंस कांग्रेस का खास फोकस इस बार महिला सशक्तिकरण है। महिलाओं को सशक्त करने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रयास किए जा रहे हैं।
भारतीय साइंस कांग्रेस की प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. विजयलक्ष्मी सक्सेना ने आज पत्रकारों से बात करते हुए कहा विज्ञान का स्तर लगातार बढ़ रहा है विज्ञान का लाभ आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है ।उन्होंने कहा महिला सशक्तिकरण पर हमारा खास फोकस है । वूमेन साइंस कांग्रेस के फंक्शन में इस बार ऐसी महिलाएं भी आई जो हिंदी नहीं बोल सकती थीं। उन्हें अपनी भाषा में बात करने की छूट दी गई । लद्दाख और कश्मीर से महिलाएं पहली बार साइंस कांग्रेस में शामिल हुई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंत्र भारत विश्व गुरु बनेगा यह सामने आने लगा है । आज विभिन्न देशों में कंपनियों के उच्च पदों पर या तो भारतीय हैं या भारतीय मूल के हैं । एक तरह से विश्व का कंट्रोल भारतीय लोग ही कर रहे हैं। आज पूरे विश्व में स्वीकार कर लिया है कि भारत की हवा मिट्टी में एक खास बात है । सुरक्षा की उच्च पद पर पहुंचने के बाद भी महिलाएं असुरक्षित है आज भी माता-पिता डरते हैं कि काम पर निकली बेटी समय से वापस आ जाए।

धर्म से गहरा रिश्ता
उन्होंने कहा विज्ञान का धर्म से गहरा रिश्ता है। आयुर्वेद विज्ञान है और सभी धार्मिक ग्रंथों में कहीं ना कहीं विज्ञान झलकता है। उन्होंने कहा अभी भी देश में विज्ञान और अन्य क्षेत्रों में भी शीर्ष पदों पर बहुत कम महिलाएं हैं। 108 वर्षों में भारतीय विज्ञान कांग्रेस की अध्यक्षता करने वाली वह पांचवीं महिला हैं। यह महिला और विज्ञान को एक निश्चित वर्ग के भीतर रखने के लिए पर्याप्त नहीं है । हमें विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं और उनके नवाचारों के उत्थान के लिए बहुत कुछ करने की आवश्यकता है।

Tags:

छत्तीसगढ़डा.विजयलक्ष्मी सक्सेनाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

विधायक विकास कार्यों की अनुशंसा करते हैं,प्रशासकीय स्वीकृति नहीं मिलती ,यह बिलासपुर के लिए दुर्भाग्यपूर्ण : डॉ उज्वला

Next

त्रिपुरा, नगालैंड में भाजपा पूर्ण बहुमत की ओर, मेघालय में किसी एक दल को बहुमत के आसार कम

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme