Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/बिलासपुर प्रेस क्लब ने पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए जताया मुख्यमंत्री का आभार, पत्रकारों के आवास की मांग पूरी करने का दिया आश्वासन
Uncategorized

बिलासपुर प्रेस क्लब ने पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए जताया मुख्यमंत्री का आभार, पत्रकारों के आवास की मांग पूरी करने का दिया आश्वासन

Avatar photo
By fourthline.in
March 24, 2023 1 Min Read
0

बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब की कार्यकारिणी गुरुवार को ‘छत्तीसगढ़ विधानसभा’ पहुंची, और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का “छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक- 2023” विधानसभा में पारित कराने के लिए आभार जताया। इस दौरान मुख्यमंत्री से बिलासपुर के पत्रकारों की आवास की मांग पर विस्तार से चर्चा हुई, साथ ही साप्ताहिक अखबारों के विज्ञापन दर बढ़ाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने बिलासपुर प्रेस क्लब की मांग को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्होंने “छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक- 2023″ की विशेषताएँ बताई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा के दौरान बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई ने बिलासपुर के पत्रकारों का दर्द रखते हुए कहा, कि पत्रकारों को मिलने वाले सम्मान और प्रतिनिधित्व से बिलासपुर सम्भाग अछूता रहता है, जिसकी वजह से क्षेत्र के पत्रकार खुद को उपेक्षित महसूस करते हैं, ऐसा ना हो इसका ध्यान रखा जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने पहुंचे बिलासपुर प्रेस के अध्यक्ष वीरेन्द्र गहवई, पूर्व अध्यक्ष तिलकराज सलूजा, उपाध्यक्ष विनीत चौहान, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य ऋतु साहू ने सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्रवाई भी देखी।

Tags:

छत्तीसगढ़प्रेस क्लब बिलासपुरमुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिला पर्वतारोही को दी 5 लाख की आर्थिक सहायता

Next

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सरगांव के प्रदेश स्तरीय ‘भरोसे के सम्मेलन‘ में 3895.52 करोड़ किसान- मजदूरों के खातों में करेंगे अंतरण

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme