Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Uncategorized

घायल बाघ को किया गया रेस्क्यू, ट्रैंक्यूलाइज्ड कर पिंजरे में रखा गया, आम लोगों व वन अधिकारियों ने ली राहत की सांस

Avatar photo
By fourthline.in
March 28, 2023 2 Min Read
0

सूरजपुर । घायल बाघ को पकड लिया गया है । डाक्टरों ने पहले जांच की और फिर बाघ को पिंजरू डाल दिया गया। बाघ के पकड़े जाने के बाद आम लोगों व वन अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। पिछले 24 घंटे से इस बाघ के हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था। हालांकि यह बाघ भी बुरी तरह घायल था और एक ही जगह पड़ा हुआ था। डाक्टर बाघ के जख्मों की जांच कर रहे हैं। उसके बाद इलाज कहां और कैसे होगा ,उसकी योजना बनाई जाएगी।


वन विभाग के अधिकारियों की टीम बाघ के रेस्क्यू के लिए बड़े सवेरे से ही सक्रिय थी। सीसीएफ के साथ डीएफओ व रेंजर्स हर काम पर नजर रख रहे थे। बाघ के कुछ पास तक पिंजरे के साथ टीम को पहुंचाने के लिए जेसीबी लगाकर आने – जाने का रास्ता भी तैयार किया गया। पहले ट्रैंक्यूलाइज्ड कर बाघ को बेहोश किया गया। डाक्टरों ने उसकी प्राथमिक जांच की और फिर पिंजरे में कैद कर लिया गया।

ओड़गी क्षेत्र में कल सोमवार सवेरे 6 बजे इस बाघ ने कालामांजन गांव के जंगल में तीन लोगों पर हमला किया था। इस हमले में दो युवकों की मौत हो गई थी। एक गंभीर रूप से घायल युवक सूरजपुर के अस्पताल में भर्ती हैं। अपने बचाव में हमले के समय इन युवकों ने बाघ पर टांगियों से वार किया था। बाघ के सिर पर गहरे जख्म देखे गए हैं। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार जब तक बाघ की अच्छी तरह जांच नहीं कर ली जाती तब तक कुछ कह पाना मुश्किल है कि बाघ की हालत कितनी गंभीर है। करीब 24 घंटे तक कोई बाघ एक ही जगह पड़ा रहे, ऐसा होता नहीं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह गंभीर रूप से घायल है।

Tags:

छत्तीसगढ़मुख्यमंत्री भूपेश बघेलवन मंत्री मोहम्मद अकबरसीसीएफ वाइल्ड लाइफ
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

घायल बाघ का रेस्क्यू शुरू, कुछ ही देर में बेहोश करके पकड़ा जाएगा, 24 घंटे से एक जगह पड़ा मिला

Next

छत्तीसगढ़ में फिर ईडी की रेड, आईपीएस, उद्योगपति समेत कई नेताओं के ठिकानों पर कार्रवाई

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme