Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/नौ नगरीय निकायों में उप निर्वाचन की अधिसूचना जारी, नामांकन 9 जून से, 27 को मतदान
Uncategorized

नौ नगरीय निकायों में उप निर्वाचन की अधिसूचना जारी, नामांकन 9 जून से, 27 को मतदान

Avatar photo
By fourthline.in
May 30, 2023 2 Min Read
0

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश के नगरीय निकायों के उप निर्वाचन के लिए कार्यक्रम जारी किया गया है। उप निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही नगर पालिका के ऐसे क्षेत्र जहां निर्वाचन संपन्न होना है वहाँ निर्वाचन संपन्न होने तक आदर्श आचरण संहिता लागू रहेगी। आयोग से इस संबंध में संबंधित कलेक्टर और ज़िला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) को आदेश जारी कर कार्यक्रम की जानकारी दी गयी है। नगर पालिकाओं के उप निर्वाचन जून 2023 के तहत नगरीय निकायों के पार्षद पदों का निर्वाचन होगा।
आयुक्त छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ठाकुर राम सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक़ प्रदेश के आठ ज़िलों के नौ नगरीय निकाय के नौ वार्ड में पार्षद का चुनाव किया जाना है। इसमें नगरपालिका परिषद् चांपा जिला-जांजगीर-चांपा, नगर पंचायत खोंगापानी जिला-मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, नगर पंचायत खरोरा जिला-रायपुर, नगर पंचायत तुमगांव जिला-महासमुंद, नगर पालिक निगम दुर्ग और नगरपालिका परिषद अहिवारा जिला-दुर्ग, नगरपालिका परिषद बेमेतरा जिला-बेमेतरा, नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी जिला-मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, नगरपालिका परिषद कोण्डागांव जिला-कोण्डागांव शामिल हैं।


राज्य निर्वाचन आयुक्त ने यह भी बताया है कि जारी निर्वाचन कार्यक्रम अनुसार 02 जून 2023 को संबंधित ज़िले के ज़िला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन तथा स्थानों के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन किया जाएगा। उसी दिन रिटर्निंग अधिकारी द्वारा मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन तथा नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करना प्रारंभ होगा। रिटर्निंग अधिकारी द्वारा नाम निर्देशन पत्र नौ जून तक लिया जाएगा। उनके द्वारा नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 10 जून को की जाएगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की आखरी तारीख 12 जून है। साथ ही उसी दिन रिटर्निंग अधिकारी द्वारा अभ्यर्थिता वापसी के बाद निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर प्रकाशन तथा निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन किया जाएगा। आवश्यकता होने पर मतदान 27 जून को होगा तथा मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा (रिटर्निंग अधिकारी द्वारा) 30 जून 2023 को की जाएगी।

Tags:

उपचुनावछत्तीसगढ़नगरीय निकायराज्य निर्वाचन आयोग
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

पाक्सो एक्ट के बहुचर्चित मामले में दुष्कर्म पीड़िता की मां को मिली जमानत, पढ़िए वकील ने क्या तर्क रखा ?

Next

CG NEWS : विधायक की शिकायत पर ट्रांसफर, आरक्षक ने दी सपरिवार आत्मदाह कर लेने की चेतावनी

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Weather Update: विदाई से पहले ओडिशा , आंध्र में मानसून का कहर, भारी बारिश से कई पुल बहे, बस्तर में स्कूलों में छुट्टी, जगदलपुर से हैदराबाद फ्लाइट कैंसिल
  • Jharkhand News: करमा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, कोयल नदी में डूबे 5 बच्चे, 4 की मौत, एक की तलाश जारी
  • BJP Organisation :  छत्तीसगढ़ BJP की नई प्रभारी बनीं स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ संभू को सहप्रभारी की जिम्मेदारी
  • Seva Sankalp Abhiyan : भाजपा के सेवा संकल्प में दिखी जनभागीदारी, रेणुका नदी के तट पर चला स्वच्छता अभियान, रोपे पौधे
  • CG Weather update : छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात से भी रहें सावधान
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme