Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/यह बहुत ही दर्दनाक और विचलित करने वाला हादसा, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी – प्रधानमंत्री
Uncategorized

यह बहुत ही दर्दनाक और विचलित करने वाला हादसा, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी – प्रधानमंत्री

Avatar photo
By fourthline.in
June 3, 2023 1 Min Read
0

बालासोर (ओडिशा) । बालासोर में कल हुए भीषण रेल हादसे से व्यथित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। वे अस्पताल भी पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना और उनसे बातचीत की।

श्री मोदी ने इस दौरान कहा कि जो भी लोग इस घटना में दोषी पाए जाएंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा और सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। इस दौरान पीएम मोदी बेहद दुखी भी नजर आए। इस रेल हादसे में अब तक 280 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि हजारों लोग घायल हैं।

श्री मोदी ने मीडिया को दिए अपने संबोधन में कहा, ‘बहुत ही दर्दनाक और विचलित करने वाला हादसा है, मेरे पास इस वेदना को प्रकट करने के लिए शब्द नहीं हैं। ईश्वर सब को शक्ति दें ताकि वो दुख की घड़ी से निकल सकें। श्री मोदी ने कहा, ‘इस दुख की घड़ी में सरकार मृतकों के परिजनों के साथ है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि रेलवे ने अपनी पूरी शक्ति रेस्क्यू ऑपरेशन और रेल परिचालन को फिर से शुरू करने में लगा दी है. हम अपनी व्यवस्थाओं को और प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़ाएंगे।

Tags:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीबालासोर ओडिशारेल हादसा
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के अंतिम दिन रामकथा के जीवंत मंचन ने श्रद्धालुओं को किया भाव विभोर

Next

होमगार्ड जवानों के मानदेय में बढ़ोतरी का आदेश जारी, अप्रैल से मिलेगा बढ़ा मानदेय

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • ED Action in Fraud case:  ठगी के मामले में केके श्रीवास्तव की 3.25 करोड़ की प्रापर्टी अटैच
  • CG First Open Jail: छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल दुर्ग में, बंदियों को बाहर रहकर काम करने की मिलेगी छूट
  • Pitru Paksha 2026 : 27 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष,  कौओं को भोजन कराने की क्या है मान्यता
  • Cockroach Janta party: सीजेपी ने अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम
  • BJP Organisation : भाजपा संगठन में किया गया फिर बड़ा बदलाव, कर्मवीर बने छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन मंत्री, सौदान सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme