Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/संजय अलंग का 10 जून को बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) में अंतरराष्ट्रीय शोध संगोष्ठी में व्याख्यान
Uncategorized

संजय अलंग का 10 जून को बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) में अंतरराष्ट्रीय शोध संगोष्ठी में व्याख्यान

Avatar photo
By fourthline.in
June 8, 2023 1 Min Read
0

बिलासपुर । संजय अलंग छत्तीसगढ़ के इतिहास और संस्कृति के विषय विशेषज्ञ के रूप में 10 जून को बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में व्याख्यान देंगे। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में हिंदी विभाग,काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश हिन्दी, संस्थान एवं भारतीय दर्शन परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठी में संजय अलंग का व्याख्यान छत्तीसगढ़ से संबंधित विषय पर है।

संजय अलंग छत्तीसगढ़ पर गहन शोधपरक कार्य और पुस्तकों के लिए स्थापित व प्रसिद्ध लेखक और विद्वान हैं। उनको छत्तीसगढ़ पर शोध के लिए केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय का सर्वश्रेष्ठ शोध लेखन का सर्वोच्च सम्मान मिल चुका है। छत्तीसगढ़ : इतिहास और संस्कृति पुस्तक को एक लाख रुपये का सर्वश्रेष्ठ शोध लेखन का सर्वोच्च सम्मान मिला था।

छत्तीसगढ़ पर संजय अलंग की दस से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हैं। इन पुस्तकों में छत्तीसगढ़ : इतिहास और संस्कृति के अलावा छत्तीसगढ़ की रियासतें और ज़मींदारियाँ, छत्तीसगढ़ की जनजातियाँ और जातियाँ आदि जैसी कई सुविख्यात पुस्तकें सम्मिलित हैं।

संजय अलंग के तीन कविता संग्रह भी प्रकाशित हैं और उन्हें भी सम्मानित किया गया है। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में छत्तीसगढ़ पर शोध की प्रस्तुति अन्तर्राष्ट्रीय शोध प्रस्तुति से छत्तीसगढ़ पर शोध की ओर न सिर्फ़ ध्यान आकर्षित होगा अपितु अब तक किए गए शोध को बड़े फलक पर मान्यता मिलेगी। वे वर्तमान में बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कमीश्नर हैं और अभी उनका स्थानांतरण संभागीय आयुक्त रायपुर के पद पर हुआ है।

Tags:

छत्तीसगढ़बनारस हिन्दू विश्वविद्यालयव्याख्यानसंजय अलंग
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

झमाझम बारिश के दिन करीब , केरल में मानसून ने दी दस्तक

Next

हड़ताली पटवारियों पर एस्मा बेअसर, जलाई सरकार के आदेश की प्रतियां

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • BJP Organisation : भाजपा संगठन में किया गया फिर बड़ा बदलाव, कर्मवीर बने छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री, सौदान सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
  • CG JUDO Strike : जूनियर डाक्टरों ने किया ओपीडी बहिष्कार का ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री से बातचीत बेनतीजा
  • Jhiram Ghati Incident : झीरमकांड के दोषियों ने NIA कोर्ट से मिली फांसी की सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में दाखिल की अपील
  • Weather Update: विदाई से पहले ओडिशा , आंध्र में मानसून का कहर, भारी बारिश से कई पुल बहे, बस्तर में स्कूलों में छुट्टी, जगदलपुर से हैदराबाद फ्लाइट कैंसिल
  • Jharkhand News: करमा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, कोयल नदी में डूबे 5 बच्चे, 4 की मौत, एक की तलाश जारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme