Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/उपमुख्यमंत्री सिंहदेव का चुनाव में जीत का मंत्र, आत्मविश्वास तो ठीक, अतिआत्मविश्वास में न रहें
Uncategorized

उपमुख्यमंत्री सिंहदेव का चुनाव में जीत का मंत्र, आत्मविश्वास तो ठीक, अतिआत्मविश्वास में न रहें

Avatar photo
By fourthline.in
July 1, 2023 2 Min Read
0

बिलासपुर/बेलतरा। बूथ चलो अभियान के तहत शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव बेलतरा पहुंचे। जहां बूथ प्रभारी एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका जोशीला स्वागत किया। महिला कार्यकर्ताओं ने टीएस सिंहदेव की आरती उतार कर उनका स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री बनने के पश्चात जिले में उनका यह पहला कार्यक्रम था।

बेलतरा में उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया एवं आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कार्यक्रम ग्राम बेलतरा, ग्राम पौंसरा, ग्राम सेमरा, ग्राम पंचायत जलसो, ग्राम पंचायत बैमा नंगोई में आयोजित की गई। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी को राज्य व केंद्र में विजयी बनाने का संकल्प लेना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ को मजबूत करने जमीन से जुड़कर राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक मतदाता तक पहुंचाकर उन्हें जागरूक करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पिछली जीत के आंकड़े से अधिक मतों से विजयी बनाने के लिए कार्ययोजना बनाने को कहा ।

श्री सिंहदेव ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में हमारी सरकार बन रही है, यह आत्मविश्वास सही है, लेकिन किसी को भी कम नहीं आंकना चाहिए, अति आत्मविश्वास से हमें बचना है। कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि हमें 46 का आंकड़ा नहीं बल्कि 75 पार का आंकड़ा पार करना है। ये हम तभी कर पाएंगे जब लोगों तक अपनी सरकार का काम बताएंगे।
पूरे कार्यक्रम में प्रदेश सचिव पंकज सिंह, जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा, महेत्तर कश्यप, ब्लॉक अध्यक्ष रतनपुर ग्रामीण, झगर राम सूर्यवंशी ब्लॉक अध्यक्ष बेलतरा , चंद्रप्रकाश बाजपेयी, रमेश कौशिक, राजेंद्र साहू, संतोष दुबे, आशीष मोनू अवस्थी, राम रतन कौशिक, रितेश शर्मा, अनिल यादव, त्रिलोकी वर्मा, दिनेश साहू, मीना सूर्यवंशी हरि साहू, टीकम सिंह, अशोक शास्त्री, बुध नाथ पैगोर, दीपक नायक, सचिन धीवर तेज सिंह गौतम समेत बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता व महिलाएं मौजूद थे।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

नंदकुमार साय को भाजपा छोड़ने का मिला इनाम, सीआईडीसी के अध्यक्ष बने, केबिनेट मंत्री का दर्जा भी

Next

पूर्व सीएम अजीत जोगी की भांजी डॉ. आराधना दास सहित जेसीसी , शिवसेना के कई लोग ‘आप’ में शामिल

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Cockroach Janta party: सीजेपी ने अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम
  • BJP Organisation : भाजपा संगठन में किया गया फिर बड़ा बदलाव, कर्मवीर बने छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन मंत्री, सौदान सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
  • CG JUDO Strike : जूनियर डाक्टरों ने किया ओपीडी बहिष्कार का ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री से बातचीत बेनतीजा
  • Jhiram Ghati Incident : झीरमकांड के दोषियों ने NIA कोर्ट से मिली फांसी की सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में दाखिल की अपील
  • Weather Update: विदाई से पहले ओडिशा , आंध्र में मानसून का कहर, भारी बारिश से कई पुल बहे, बस्तर में स्कूलों में छुट्टी, जगदलपुर से हैदराबाद फ्लाइट कैंसिल
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme