Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/प्रधानमंत्री की सभा में शामिल होने रायपुर जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की बस खड़े ट्रेलर से टकराई , 2 की मौत ,पांच घायल
Uncategorized

प्रधानमंत्री की सभा में शामिल होने रायपुर जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की बस खड़े ट्रेलर से टकराई , 2 की मौत ,पांच घायल

Avatar photo
By fourthline.in
July 7, 2023 2 Min Read
0

बेलतरा के पास सवेरे 5 बजे हादसा, तेज
बारिश के कारण दृश्यता कम थी

बिलासपुर ‌। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में शामिल होने जा रहे सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बस के आज सवेरे 5 बजे बिलासपुर – अंबिकापुर नेशनल हाइवे पर बेलतरा के पास खड़ी ट्रेलर से टकराई जाने से दो भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत और कछ कार्यकर्ता घायल हो गए। घायलों को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के विश्रामपुर के शिवनंदनपुर मंडल के भाजपा कार्यकर्ता भ एक बस से देर रात रायपुर के लिए रवाना हुए थे। बिलासपुर से 40 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेलतरा के पास बस चालक को तेज बारिश के कारण साफ नहीं दिखाई दिया और बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से टकरा गई। बस इतनी जोरदार टकराई कि बस के परखच्चे उड़ गए । इस दुर्घटना में जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम जंमदई निवासी सज्जन पिता सोहन उम्र 30 साल, रूपदेव पिता सोनसाय उम्र 55 वर्ष की मौत हो गई जबकि लीलू गुप्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्रामपुर सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का अपोलो अस्पताल बिलासपुर में इलाज चल रहा है।मौके पर इस दुखद घटना की सूचना रतनपुर पुलिस तथा वहां के लोगों की मिली तो आनन-फानन में भीड़ लग गई और घायलों को रतनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाने के बाद हालत गंभीर होने को देखते हुए सभी को अपोलो अस्पताल बिलासपुर में लाया गया।

बस में 47 लोग सवार थे। अन्य राहगीरों ने डायल 112 को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। वही गंभीर रूप से घायलों को बिलासपुर अपोलो में भर्ती कराया गया है।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

रायपुर एम्स में 100 करोड़ का क्रिटिकल केयर ब्लॉक , केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने किया शिलान्यास

Next

Mission 2023: रायपुर में बोले पीएम मोदी. कांग्रेस करप्शन और कुशासन का मॉडल , घोषणा पत्र की याद दिलाते ही चली जाती है याददाश्त

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • ED Action in Fraud case:  ठगी के मामले में केके श्रीवास्तव की 3.25 करोड़ की प्रापर्टी अटैच
  • CG First Open Jail: छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल दुर्ग में, बंदियों को बाहर रहकर काम करने की मिलेगी छूट
  • Pitru Paksha 2026 : 27 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष,  कौओं को भोजन कराने की क्या है मान्यता
  • Cockroach Janta party: सीजेपी ने अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम
  • BJP Organisation : भाजपा संगठन में किया गया फिर बड़ा बदलाव, कर्मवीर बने छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन मंत्री, सौदान सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme