Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/भाजपा राज में आदिवासियों को मारकर नक्सलियों का कपड़ा पहना दिया जाता था – कांग्रेस
Uncategorized

भाजपा राज में आदिवासियों को मारकर नक्सलियों का कपड़ा पहना दिया जाता था – कांग्रेस

Avatar photo
By fourthline.in
August 9, 2023 1 Min Read
0

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के राजीव भवन में बुधवार को ‘विश्व आदिवासी दिवस’ पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज भी शामिल हुए।

विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम के दैरान पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में बस्तर में आदिवासियों को मारकर नक्सलियों का कपड़े पहना दिया जाता था। भाजपा राज में आदिवासियों के साथ अन्याय हुआ है। आज बस्तर की सूरत बदल गई है। पिछड़े हुए आदिवासी आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर की तस्वीर बदल दी है। इसी वजह से आदिवासी विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं।

वहीं, विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि, हम सरकार के पांच सालों के काम को लेकर जनता के बीच जाएंगे। पिछली बार भी भाजपा के कुशासन के खिलाफ हम जन-जन तक पहुंचे थे। इस बार हमारी सरकार के कामों के आधार पर वोट मांगेंगे।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

विश्व आदिवासी दिवस पर मुख्यमंत्री ने बस्तर और सरगुजा में आदिवासियों के उत्थान के लिए की कई घोषणाएं

Next

जिले के प्रभारी मंत्री रुप में पहले प्रवास पर गृहमंत्री ताम्रध्वज का रविन्द्र ने किया स्वागत

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • ED Action in Fraud case:  ठगी के मामले में केके श्रीवास्तव की 3.25 करोड़ की प्रापर्टी अटैच
  • CG First Open Jail: छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल दुर्ग में, बंदियों को बाहर रहकर काम करने की मिलेगी छूट
  • Pitru Paksha 2026 : 27 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष,  कौओं को भोजन कराने की क्या है मान्यता
  • Cockroach Janta party: सीजेपी ने अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम
  • BJP Organisation : भाजपा संगठन में किया गया फिर बड़ा बदलाव, कर्मवीर बने छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन मंत्री, सौदान सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme