Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/पाटन में तीसरी बार चाचा-भतीजे होंगे आमने-सामने , 2008 के चुनाव में भतीजे ने जीत ली थी बाजी
Uncategorized

पाटन में तीसरी बार चाचा-भतीजे होंगे आमने-सामने , 2008 के चुनाव में भतीजे ने जीत ली थी बाजी

Avatar photo
By fourthline.in
August 17, 2023 2 Min Read
0

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी ने दुर्ग जिले की पाटन विधानसभा सीट से सांसद विजय बघेल को प्रत्याशी घोषित कर चुनाव को दिलचस्प बना दिया है। पाटन सीट मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सीट है। अगर वे इस सीट से ही चुनाव लड़ते हैं तो 2008 के चुनाव की तरह ही चाचा- भतीजा एक दूसरे के आमने-सामने होंगे। भूपेश बघेल सांसद विजय बघेल के चाचा हैं।

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए जिन 21 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है उनमें पाटन सीट भी शामिल हैं। भाजपा ने जबर्दस्त चुनावी चाल चलते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को घेरने उनके भतीजे को ही सामने कर दिया है। सांसद विजय बघेल मुख्यमंत्री श्री बघेल के भतीजे हैं, जिन्हें भाजपा ने पाटन से अपना प्रत्याशी बनाया है। विजय बघेल 2008 के विधानसभा सभा चुनाव में चाचा को हरा चुके हैं।

2018 के चुनाव में भी दोनों के बीच चुनावी मुकाबला था, जिसमें चाचा ने भतीजे को हराकर हिसाब चुकता कर दिया था। अब तीसरी बार बाजी चाचा के हाथ लगती है या भतीजे के हाथ, देखना बड़ा दिलचस्प होगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे बड़ी सहजता से लिया है। अपनी प्रतिक्रिया में श्री बघेल ने कहा कुछ खास नहीं है। भजपा सब जगह लालच से, भय से कांग्रेस को तोड़ना चाहती है, मगर जनता उन्हें पहचान चुकी है।

कांग्रेस को मिलेगी शिकस्त

सीएम के खिलाफ पाटन से प्रत्याशी बनाए जाने पर सांसद विजय बघेल न कहा कि मुख्यमंत्री के खिलाफ पार्टी ने मुझे प्रत्याशी बनाया है, इसे मैं अपना सौभाग्य मानता हूं। मैं विश्वास दिलाता हूं कि पार्टी नेतृत्व को कि पाटन सीट पर कांग्रेस की शिकस्त होगी।। उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि पार्टी ने मुझ पर विश्वास किया। पाटन मेरी कर्मभूमि है।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

बिजली कर्मचारी आज रहेंगे हड़ताल पर, सप्लाई पर पड़ सकता है असर

Next

ये रखेंगे कांग्रेस को दोबारा सत्ता में लाने की चुनावी रणनीति पर नजर

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme