Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/सहकारिता पुरुष पंडित रामगोपाल तिवारी के नाम पर वार्षिक पुरस्कार शुरू करने की घोषणा
Uncategorized

सहकारिता पुरुष पंडित रामगोपाल तिवारी के नाम पर वार्षिक पुरस्कार शुरू करने की घोषणा

Avatar photo
By fourthline.in
September 17, 2023 2 Min Read
0

बिलासपुर।  बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खमतराई में आयोजित छत्तीसगढ़ ब्राह्मण विकास परिषद के सम्मेलन में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल Bhupesh Baghel ने घोषणा की है कि सहकारिता पुरुष और छत्तीसगढ़ ब्राह्मण समाज के पुरोधा पंडित राम गोपाल तिवारी के नाम पर इसी वर्ष से पुरस्कार शुरू किया जाएगा। इसका प्रस्ताव कैबिनेट की अगली बैठक में लाया जाएगा। प्रतिवर्ष राज्योत्सव पर यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

CM Bhupesh Baghel: इस दोरान मुख्यमंत्री बघेल ने समाज के सामुदायिक भवन का शिलान्यास दिया। शासन की ओर से इसके लिए भूमिका आवंटन किया गया तथा भवन के लिए भी मुख्यमंत्री ने अनुदान दिया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्राह्मण समाज छत्तीसगढ़ की संस्कृति और रीति रिवाज को आगे बढ़ने का काम कर रहा है, साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का संचार भी कर रहा है। हमारे पुरखों ने छत्तीसगढ़ के लिए जो सपना देखा था, उसे छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज पूरा कर रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि उन्होंने 40 साल के इतिहास में पहली बार ब्राह्मण समाज का इतना बड़ा सम्मेलन देखा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने प्रत्येक समाज को भवन के लिए जमीन देने का निर्णय लिया है। छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के लिए आवंटित 2 एकड़ जमीन में एक अच्छा भवन तैयार किया जाएगा। कृषि मंत्री ने बताया कि आने वाले समय में धान प्रति क्विंटल 3000 रुपए के दर से खरीदा जाएगा जिसे हर वर्ष बढ़ाते हुए 3600 रुपए क्विंटल तक ले जाया जाएगा।

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, समाज के अध्यक्ष डॉ प्रदीप शुक्ला और अन्य पदाधिकारियों ने किया। कार्यक्रम में विधायक रश्मि सिंह, शैलेश पांडे, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास, योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे, कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, राकेश शर्मा, विजय पांडे, धर्मेश शर्मा, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, महापौर रामशरण यादव सहित अनेक कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

विश्वकर्मा योजना वंचितों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उपहार -कुलस्ते

Next

प्रेमनगर में भाजपा प्रत्याशी भूलन का ठेठ सरगुजिहा अंदाज जमा रहा रंग

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme