Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/राहुल गांधी कल 25 सितंबर को तखतपुर में, आवास-न्याय सम्मेलन की तैयारियां पूरी
Uncategorized

राहुल गांधी कल 25 सितंबर को तखतपुर में, आवास-न्याय सम्मेलन की तैयारियां पूरी

Avatar photo
By fourthline.in
September 24, 2023 2 Min Read
0

सरकार के सारे मंत्री व बड़े नेता रहेंगे मौजूद

रायपुर। कांग्रेस  के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव प्रियंका गांधी के बाद लोकसभा सांसद राहुल गांधी कल 25 सितंबर को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। राहुल गांधी की तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम परसदा (सकरी) में सभा होगी। वे राज्य स्तरीय आवास न्याय सम्मेलन में शिरकत करेंगे। राहुल गांधी इस अवसर पर 524 करोड़ 33 लाख रूपये की लागत के 185 विकास कार्याें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे। इनमें 420 करोड़ 28 लाख रूपये के 82 कार्याें का लोकार्पण एवं 104 करोड़ 5 लाख रूपये के 103 विकास कार्याें का भूमिपूजन शामिल है। राहुल गांधी राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को सामग्री, चेक एवं वन अधिकार पट्टा वितरित करेंगे। समारोह में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविन्द्र चौबे करेंगे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, बस्तर सांसद दीपक बैज, मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री मोहम्मद अकबर, मंत्री कवासी लखमा, मंत्री शिवकुमार डहरिया, मंत्री अनिला भेड़िया, मंत्री जयसिंह अग्रवाल, मंत्री गुरू रूद्रकुमार, मंत्री उमेश पटेल, मंत्री अमरजीत भगत, मंत्री मोहन मरकाम, बिलासपुर सांसद अरूण साव, कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत, संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय, मस्तूरी विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, कोटा विधायक रेणु जोगी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह एवं जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान शामिल होंगे।

राहुल गांधी एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की परसदा सकरी के एसडीआरएफ मैदान में विशाल आमसभा होगी। जिला प्रशासन द्वारा मैदान में पंडाल, स्टॉल, पार्किंग आदि की जोर-शोर से तैयारियां की जा रही है। आईजी अजय यादव, कलेक्टर संजीव झा एवं एसपी संतोष सिंह ने अधिकारियों की टीम के साथ स्थल निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 20 से अधिक महिलाओं को देगी टिकट, हलचल बढ़ी

Next

प्रेमनगर में भाजपा प्रत्याशी भूलन का करमा नृत्य, देखिए वीडियो

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme