Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/दूसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया 21 अक्टूबर से, तैयारियां पूरी
Uncategorized

दूसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया 21 अक्टूबर से, तैयारियां पूरी

Avatar photo
By fourthline.in
October 20, 2023 2 Min Read
0

जिला कार्यालय में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
बिलासपुर। विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया 21 अक्टूबर से प्रारंभ होगी। जिला प्रशासन द्वारा इसके लिए जिला कार्यालय में तमाम तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी रिटर्निंग अफसरों की बैठक लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
बिलासपुर जिले की 6 विधानसभा सीटों के लिए विधानसभा चुनाव में नाम निर्देशन पत्र जमा करने नामांकन पत्रों की जांच एवं चुनाव चिन्ह आवंटन के लिए सभी विधानसभा में अलग-अलग रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला कार्यालय के अलग-अलग छह कमरों में नाम निर्देशन पत्र जमा करने एवं नामांकन पत्रों की जांच एवं चुनाव चिन्ह के वितरण करने के लिए व्यवस्था की है। नामांकन पत्र जमा करने के लिए उम्मीदवार सहित कुल पांच लोग आरओ कक्ष में जा सकेंगे। सवेरे 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन स्वीकार किये जाएंगे। विधानसभा क्षेत्र 25 कोटा का नामांकन पत्र नजूल न्यायालय के कक्ष क्रमांक 38 में लिया जाएगा। कोटा एसडीएम अमित कुमार सिंह नाम निर्देशन पत्र स्वीकार करेंगे। तखतपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 28 के लिए कलेक्टोरेट में प्रथम तल में ही कक्ष क्रमांक 44 भू अभिलेख शाखा में तखतपुर एसडीएम सूरज साहू के द्वारा नामांकन पत्र स्वीकार किए जाएंगे। बिल्हा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 29 के लिए अभ्यर्थी कलेक्टोरेट में एक कक्ष क्रमांक 26 न्यायालय भाड़ा नियंत्रक के कक्ष में जमा कर सकेंगे। बिल्हा एसडीएम हरिओम द्विवेदी को यहां रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 30 के अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र कक्ष क्रमांक 25 में न्यायालय मजिस्ट्रेट कक्ष में जमा होंगे। बिलासपुर के एसडीएम सुभाष सिंह राज को रिटर्निग आफिसर नियुक्त किया गया है। मसतूरी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 32 में नामांकन पत्र जमा करने के लिए कलेक्टोरेट में कक्ष क्रमांक 35 में अभ्यर्थी अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे यहां अनुविभागीय अधिकारी बजरंग सिंह वर्मा को रिटर्निग आफिसर नियुक्त किया गया है। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 31 के लिए अपर कलेक्टर रामधारी कुरुवंशी को रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के अभ्यर्थी अपर कलेक्टर के कक्ष क्रमांक 50 में अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे यही पर नामांकन पत्रों की जांच तथा चुनाव चिन्ह का वितरण भी किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टोरेट के सामने दोनों ओर बैरिकेटड्स लगाए गये है एवं सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

पहले चरण के मतदान वाली 16 सीटों के लिए जोगी कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित

Next

दूसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया आज 21 अक्टूबर से, तैयारियां पूरी 

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme