Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/कांग्रेस के टिकट बंटवारे में करोड़ों के लेनदेन के वायरल आडियो की हकीकत ! पूर्व विधायक ने ली जिम्मेदारी
Uncategorized

कांग्रेस के टिकट बंटवारे में करोड़ों के लेनदेन के वायरल आडियो की हकीकत ! पूर्व विधायक ने ली जिम्मेदारी

Avatar photo
By fourthline.in
November 9, 2023 1 Min Read
0

बिलासपुर। पूर्व कांग्रेसी विधायक अरुण तिवारी ने कांग्रेस में टिकट बंटवारे में हुए कथित करोड़ों के लेनदेन के वायरल आडियो की जिम्मेदारी  ली है और कहा है कि यह आडियो उन्होंने ही वायरल किया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा से लेकर तमाम नेताओं पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। इसका आडियो भी उन्होंने वायरल किया है। 

पत्रकारों से चर्चा करते हुए अरुण तिवारी ने उनके और बिलासपुर महापौर रामशरण यादव के बीच मोबाइल फोन पर हुई बातचीत के ऑडियो का हवाला देते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी में टिकट वितरण में करोड़ों का खेल हुआ है। पत्रकारों के बीच ऑडियो जारी करते हुए बिलासपुर महापौर रामशरण यादव के पार्टी के खिलाफ लगाए गए आरोपों की भी चर्चा की। ऑडियो में स्पष्ट रूप से रामशरण यादव द्वारा टिकट को लेकर बड़ा लेनदेन का आरोप लगाया गया है। ऑडियो में बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय के कामकाज को लेकर भी टिप्पणी की गई है।

मैंने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया – रामशरण

अरुण तिवारी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा है कि उन्होंने इस बात की शिकायत बकायदा पार्टी फोरम में भी की है और कुमारी शैलजा से लेकर प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व को विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया , लेकिन उनकी कहीं भी सुनी नहीं गई। उधर इस मामले में महापौर रामशरण यादव का कहना है कि अरुण तिवारी से बातचीत भाईचारे के तहत हुई है, उन्होंने किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

मोदीजी झूठ बोलते हैं , हम सारे वादे पूरे करेंगे – राहुल 

Next

Mahadev Satta App:  महादेव सट्टा ऐप में 15,000 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी, मुंबई के माटुंगा पुलिस स्टेशन में 32 लोगों पर एफआईआर

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme