Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/Mahadev Satta App : अब खुलेगा राज, रवि उप्पल के प्रत्यर्पण को कोर्ट की मंजूरी, जल्द भारत लाया जाएगा
Uncategorized

Mahadev Satta App : अब खुलेगा राज, रवि उप्पल के प्रत्यर्पण को कोर्ट की मंजूरी, जल्द भारत लाया जाएगा

Avatar photo
By fourthline.in
January 10, 2024 2 Min Read
0

रायपुर। Mahadev Satta App : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव सट्टा एप के संचालक सौरभ चंद्राकर के सहयोगी रवि उप्पल को दुबई से पूछताछ के लिए भारत लाने का रास्ता साफ हो गया है। बता दें कि  रवि उप्पल को दुबई में इंटरपोल ने गिरफ्तार किया था।

 Mahadev Satta App Breaking: प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) की ओर से विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत के समक्ष प्रत्यर्पण आवेदन लगाया गया था, जिसे बुधवार को स्वीकार करने के साथ ही न्यायाधीश ने मंजूरी दे दी। ईडी की विशेष अदालत ने दुबई स्थित सक्षम न्यायालय को रवि को प्रत्यर्पण के तहत भारत लाने के लिए आग्रह पत्र जारी कर दिया है।

 Mahadev Satta App Breaking: ईडी इस समूचे विधिक अभिलेख को विदेश मंत्रालय को सौंपेगा, विदेश मंत्रालय इसे दुबई स्थित भारतीय उच्चायोग को सौंपेगा। भारतीय उच्चायोग उसे दुबई की सक्षम अदालत में पेश करेगा,जिसके बाद प्रत्यर्पण के लिए विधिक सहमति दुबई की अदालत देगी। 

 Mahadev Satta App Breaking: 32 दिनों से दुबई के जेल में बंद है रवि उप्पल

रवि उप्पल इस दुबई की जेल में ईडी के मामले में इंटरपोल द्वारा जारी रेड कार्नर नोटिस की वजह से हिरासत में है। नियमों के अनुरूप 60 दिनों के भीतर भारतीय दूतावास को दुबई कोर्ट को संतुष्ट करते हुए प्रत्यर्पण की कार्रवाई पूरी करा लेनी है। रवि पिछले 32 दिनों से दुबई की जेल में बंद है। रवि उप्पल को दुबई से भारत लाने की महत्वपूर्ण विधिक औपचारिकता पूरी करने लंबे अरसे से प्रयासरत केंद्रीय जांच एजेंसी को सफलता मिली है।

 Mahadev Satta App Breaking: 19 जनवरी को होगी सुनवाई

ईडी के अधिवक्ता ने बताया कि पीएसएलए की धारा 59 के अंतर्गत प्रत्यर्पित किए जाने संबंधी आवेदन कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। विशेष अदालत में दस्तावेज़ों की एक कापी को अरबी लिपि में लिपिबद्ध कर पेश किया गया है। अदालत ने दुबई स्थित सक्षम अदालत को प्रत्यर्पण के लिए आग्रह पत्र जारी कर दिया है। मामले की अगली सुनवाई 19 जनवरी को होगी।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

छत्तीसगढ़ देश का सबसे स्वच्छ राज्य,  राष्ट्रपति के हाथों मिलेगा सम्मान, सीएम ने दी बधाई 

Next

छत्तीसगढ़ से भरपूर  कोयला मिलने की उम्मीद, राजस्थान विद्युत निगम के CMD पहुंचे राजधानी

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme