अयोघ्या। राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद 23 जनवरी को शाम 5.30 बजे एक वानर कहीं से आया और मंदिर में घुस गया। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों ने तमाम तरीके से वानर को रोकने का प्रयास किया लेकिन बंदर ने अंतत भगवान राम की मूर्ति के पास तक पहुंचने में कामयाब रहा।

इस बात की जानकारी राम मंदिर क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चपत राय ने इंस्टाग्राम के जरिए दी है। इस आशय का उन्होंने एक नोट भी इंस्टाग्राम में शेयर किया है। जिसमें कहा गया है कि ऐसा प्रतीत हो रहा है, जैसा कि स्वयं हनुमान जी ही वानर के रूप में भगवान राम के दर्शन करने के लिए पहुंचे थे।

अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बहु प्रतीक्षित राम मंदिर का निर्माण हो गया है। 22 जनवरी को पीएम मोदी ने भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की। 22 जनवरी को सिर्फ आमंत्रित सदस्यों को ही भगवान राम के दर्शन के लिए अनुमति दी गई थी।

Previous articleअग्निवीर भर्ती की संभाग स्तरीय कार्यशाला में 400 से अधिक युवा हुए शामिल
Next articleराहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए संयोजक और जिलेवार पर्यवेक्षक नियुक्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here