Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/NYAY YATRA: राहुल गांधी की न्याय यात्रा को इस कांग्रेस नेता ने बताया 2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारी !
Uncategorized

NYAY YATRA: राहुल गांधी की न्याय यात्रा को इस कांग्रेस नेता ने बताया 2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारी !

Avatar photo
By fourthline.in
January 29, 2024 2 Min Read
0

नई दिल्ली: NYAY YATRA: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का विचार पार्टी के ही नेताओं को हजम नहीं हो रहा है। महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के करीबी माने जाने वाले आचार्य प्रमोद कृष्णम ने यात्रा पर सवाल उठा दिए हैं। उनका कहना है कि एक ओर जहां दूसरी पार्टियां 2024 चुनाव की तैयारियां कर रही हैं, कांग्रेस पर्यटन कर रही है।

NYAY YATRA: बातचीत में आचार्य प्रमोद ने राहुल गांधी की यात्रा को 2029 लोकसभा चुनाव की तैयारी करार दिया है। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी में हमारे ऐसे सब महान समझदार नेता है। एक तरफ देश का 2024 का महाभारत सज रहा है, दूसरी तरफ पार्टी राजनीतिक पर्यटन कर रही है। असल में हम 2024 के बाद सोचेंगे कि 2024 में जीतना कैसे है।

NYAY YATRA: उन्होंने कहा, ‘ऐसा लग रहा है कि हम खुद को 2029 लोकसभा चुनावों के लिए तैयार कर रहे हैं। अगर हम 2024 के लिए तैयारी कर रहे होते, तो ऐसा नहीं होता।

 राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ ने सोमवार को किशनगंज के रास्ते बिहार में प्रवेश किया। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बिहार में राहुल गांधी का स्वागत किया। यह 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के बाद गांधी की पहली बिहार यात्रा है।

NYAY YATRA: सोमवार को राहुल ने यात्रा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘…हिंदुस्तान की राजनीति पर यात्रा का बहुत बड़ा असर पड़ा। एक विचारधारा जो भाजपा देश के सामने रोज रखती है, नफरत, हिंसा। उसके खिलाफ एक नई विचारधारा खड़ी हुई, मोहब्बत… जितनी भी कोशिश कर लो नफरत को नफरत नहीं काट सकती, नफरत को सिर्फ प्यार काट सकता है।

NYAY YATRA: ‘न्याय यात्रा’ ने ऐसे समय में राज्य में प्रवेश किया जब कांग्रेस के पूर्व सहयोगी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक दिन पहले फिर से पाला बदलकर भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में वापस चले गए।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

एयरपोर्ट अथॉरिटी फ्लाइट डायवर्ट या रद्द होने की समस्या का निदान करें – हवाई सेवा संघर्ष समिति

Next

राजधानी में बजरंग दल का हंगामा, थाने का किया घेराव, इस वजह से भड़का आक्रोश

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme