Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/मौसम/Cyclone Remal: चक्रवाती तूफान रेमल आज ओडिशा तट से टकराएगा ,  तटवर्ती राज्यों में मूसलाधार बारिश, छत्तीसगढ़ में खास असर नहीं 
मौसम

Cyclone Remal: चक्रवाती तूफान रेमल आज ओडिशा तट से टकराएगा ,  तटवर्ती राज्यों में मूसलाधार बारिश, छत्तीसगढ़ में खास असर नहीं 

Avatar photo
By fourthline.in
May 26, 2024 2 Min Read
0

नई दिल्ली/रायपुर। Remal Cyclone: मौसम विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव रविवार शाम तक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है और 26 मई की रात को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के समुद्र तटों पर दस्तक दे सकता है। बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान 110-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दस्तक दे सकता है।

 300 से अधिक फ्लाइट्स कैंसिल

Cyclone Remal: कोलकाता हवाई अड्डे के अधिकारियों ने चक्रवाती तूफान रेमल के संभावित प्रभाव को देखते हुए रविवार दोपहर से 21 घंटे के लिए उड़ानों का परिचालन निलंबित करने का फैसला किया है। बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान 110-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दस्तक दे सकता है। यह 135 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार पकड़ सकता है। मौसम विभाग ने 26-27 मई को पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के तटीय जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

 इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Cyclone Remal: मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में 25-29 मई के बीच भारी बारिश होने वाली है। केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तटीय कर्नाटक में भी तेज बारिश होगी। छत्तीसगढ़ में 25 और 26 मई, झारखंड में 25-28 मई, बिहार में 26-28 मई, उत्तराखंड में 25-29 मई, विदर्भ में 25 मई, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भी बारिश होगी।

Remal Cyclone: इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में 27-28 मई को अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। तूफान के दस्तक देने के समय समुद्र में 1.5 मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका है जिससे तटीय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के निचले इलाके डूब सकते हैं। मौसम विभाग ने 26 और 27 मई को पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों (दक्षिण और उत्तर 24 परगना) के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।Remal Cyclone: मौसम विभाग के अनुसार , उत्तर पश्चिम भारत, मध्य प्रदेश जैसे इलाकों में हीटवेव चल रही है। वहीं, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में भी अगले चार से पांच दिनों के दौरान हीटवेव चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के शेष भागों में आगे बढ़ गया है। इसके अलावा, दक्षिण-पश्चिम और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्से, और पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी में आगे बढ़ने की संभावना है।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

TRAINING PROGRAMS IN SECL: एसईसीएल के अधिकारियों ने को सीखे कार्मिक प्रबंधन के गुर, श्रम कानूनों को बारीकियां जानी

Next

Sale of human milk may not be permitted: मानव दूध की बिक्री की अनुमति नहीं, FSSAI ने जारी की एडवाइजरी

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme