Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/Loharidih incident:  साहू समाज ने पीड़ित परिवार को नौकरी और एक करोड़ रुपए मुआवजा मांगा , एक सप्ताह का दिया अल्टीमेटम
छत्तीसगढ़

Loharidih incident:  साहू समाज ने पीड़ित परिवार को नौकरी और एक करोड़ रुपए मुआवजा मांगा , एक सप्ताह का दिया अल्टीमेटम

Avatar photo
By fourthline.in
September 22, 2024 1 Min Read
0

कवर्धा। Loharidih incident: लोहारीडीह के युवक की जेल में मौत के मामले को लेकर साहू समाज का 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचा। समाज ने पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपए मुआवजे की मांग की है। समाज ने एक सप्ताह का अल्टिमेटम सरकार को दिया है।

Loharidih incident: समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू ने साहू समाज भवन में मृतकों के परिजनों के लिए सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपये मुआवजे की मांग करते  हुए कहा कि हमने सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया।  अगर मांगे पूरी नहीं हुईं, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव की बर्खास्तगी की भी मांग की।

दोनों डिप्टी सीएम गांव पहुंचे 

Loharidih incident:  शनिवार को दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और पंडरिया विधायक भावना बोहरा लोहारीडीह गांव पहुंचे थे। उन्होंने साहू परिवार के तीन सदस्यों की मौत की घटनाओं पर संवेदना व्यक्त की और जेल में बंद प्रशांत साहू के परिजनों को 10 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि सरकार ग्रामीणों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करेगी।

स्वास्थ्य शिविर और भोजन 

Loharidih incident: दोनों डिप्टी सीएम ने गांव में स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित कराया, जहां ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। डिप्टी सीएम ने आश्वासन दिया कि लोहारीडीह गांव में किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होगी।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Nyay padyatra: कांग्रेस की 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक गिरौदपुरी से रायपुर गांधी मैदान तक न्याय पदयात्रा

Next

TEEJ  MILAN:  आजाद युवा संगठन के तीज मिलन में महिलाओं को श्रृंगार सामग्री भेंट 

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme