Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/राजनीति/Omar Abdullah: जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला ने किया सरकार बनाने  का दावा पेश, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मिले 
राजनीति

Omar Abdullah: जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला ने किया सरकार बनाने  का दावा पेश, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मिले 

Avatar photo
By fourthline.in
October 11, 2024 2 Min Read
0

नई दिल्ली/श्रीनगर।  Omar Abdullah: जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार शाम को राजभवन जाकर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद हुए विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन ने 49 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसमें नेशनल कॉन्फ्रेंस को 42, कांग्रेस को 6 और सीपीएम को एक सीट मिली है। नेशनल कॉन्फ्रेंस को चार निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी समर्थन दिया है।

Omar Abdullah: जिन निर्दलीय विधायकों ने समर्थन दिया है, उनके नाम- प्यारे लाल शर्मा, सतीश शर्मा, चौधरी मोहम्मद अकरम और डॉ. रमेश्वर सिंह हैं। इन्होंने क्रमशः इंदरवाल, छंब, सुरनकोट और बानी विधानसभा सीटों से जीत हासिल की है। इसके साथ ही नेशनल कॉन्फ्रेंस की कुल सीटें बढ़कर 46 हो गई हैं और यह सदन में बहुमत का आंकड़ा भी है। इस नंबर के साथ अब नेशनल कॉन्फ्रेंस कांग्रेस के समर्थन के बिना भी सरकार बनाने में सक्षम हो गई है।

Omar Abdullah: उपराज्यपाल से मिलने के बाद उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘मैंने उपराज्यपाल को कांग्रेस, सीपीएम, आप और निर्दलीयों के समर्थन पत्र सौंपे। मैंने उनसे शपथ ग्रहण समारोह की तारीख तय करने का अनुरोध किया ताकि सरकार अपना काम शुरू कर सके। यह एक लंबी प्रक्रिया होगी क्योंकि यहां केंद्र का शासन है। 

Omar Abdullah:  उपराज्यपाल पहले दस्तावेजों को राष्ट्रपति भवन और फिर गृह मंत्रालय को भेजेंगे। मुझे बताया गया है कि इसमें 2-3 दिन लगेंगे। अगर यह मंगलवार से पहले हो जाता है तो बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह होगा। मैं बस यह कहना चाहता हूं कि इस सरकार में जम्मू को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।’

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

New medical Colleges: छत्तीसगढ़ में चार नए मेडिकल कालेज अगले शिक्षा सत्र से, भवन निर्माण का टेंडर जारी 

Next

CG News: दुर्गा विसर्जन के दौरान भक्तों पर गिरा बिजली का तार, 7 झुलसे

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme