Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/हादसा/Horrific road accident: बलरामपुर जिले के भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या 8 हुई,  ड्राइवर ने भी दम तोड़ा
हादसा

Horrific road accident: बलरामपुर जिले के भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या 8 हुई,  ड्राइवर ने भी दम तोड़ा

Avatar photo
By fourthline.in
November 3, 2024 2 Min Read
0

बलरामपुर। Horrific road accident: बलरामपुर जिले के राजपुर-कुसमी मार्ग में ग्राम लडुआ के समीप शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के पानी से भरे डबरी जा गिरने घटना मृतकों  की संऊ 8 हो गई है। गंभीर रूप से घायल ड्राइवर की भी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।है।  मृतकों में  एक महिला और एक बच्ची शामिल हैं। सभी मृतक कुसमी थाने के ग्राम लरिमा के रहने वाले  हैं,जो सूरजपुर जाने  के लिए निकले थे।

Horrific road accident: इस हादसे में जान गंवाने वाले संजय मुंडा, उनकी पत्नी चंद्रावती मुंडा, बेटी कृति मुंडा दीपावली पर कुसमी के लरिमा आए थे। शनिवार शाम वे घर सूरजपुर जाने के लिए निकले थे। लरिमा के चार अन्य लोग उदयनाथ, मंगल दास, भूपेंद्र और 18 वर्षीय लड़का अवनीत भी उनके साथ था। ड्राइवर मुकेश दास ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Horrific road accident: शनिवार की रात लगभग आठ बजे स्कॉर्पियो क्रमांक CG 15 DP 6255 में एक बालिका, एक महिला व पांच अन्य  लोगों को लेकर चालक मुकेश दास कुसमी के लरिमा गांव से राजपुर की ओर आ रहा था। राजपुर पहुंचने से पहले ग्राम लडुआ के समीप तेज गति की स्कॉर्पियो से चालक का नियंत्रण हट गया। स्कॉर्पियो सड़क किनारे डबरी में जा गिरी।

Horrific road accident: आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे लोगों ने चालक को खिड़की के सहारे किसी तरह बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवाया। इधर धीरे-धीरे स्कार्पियो का पीछे का हिस्सा गहरे पानी में समा गया। स्कार्पियो में पानी भर गया था।  सारे गेट हादसे  के बाद लाक हो गए थे, जिसकी वजह से वे बाहर नहीं निकल सके और दम घुटने से सभी की मौत हो गई।

Horrific road accident:  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर एक्सीवेटर की मदद से स्कॉर्पियो को बाहर निकाला। सभी को स्कार्पियो से बाहर निकाल कर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर लाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। जिस डबरी में हादसा हुआ, वह सड़क किनारे खेत में बनी हुई है। तेज गति को हादसे का कारण बताया जा रहा है। डबरी की गहराई  लगभग 10 फीट पानी भरा हुआ था।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Horrific road accident: बलरामपुर जिले में बड़ा सड़क हादसा, डबरी में गिरी स्कॉर्पियो, 6 की मौत, चालक गंभीर

Next

Damakheda uproar: गुरु प्रकाश मुनि साहेब के आश्रम पर हमला भाजपा सरकार की नाकामी – डॉ महंत

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme