रायपुर। BJP president J P Nadda: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने एक वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है। राज्य सरकार इसे जनादेश परब के रुप में मना रही है। इस मौके पर राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में आज भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी शामिल हुए।
BJP president J P Nadda: जनसभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा आज हम सरकार की उपलब्धियों को लेकर आपके बीच है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हम सत्ता का उपयोग करके जनता की सेवा करते है। कांग्रेस पार्टी सत्ता का उपभोग करती है, यही अंतर दोनों पार्टियों में है। जेपी नड्डा ने कहा कि हमारी सरकार ने महतारी वंदन योजना से एक- एक हजार देने की बात कही थी। जिसे हमने सरकार में आते ही पूरा किया। नड्डा ने कहा कि आपने जिसे सत्ता में बिठाया है, उसके रहने और नहीं रहने से क्या फायदा होगा इसका भी मूल्यांकन करना चाहिए। बीजेपी सिर्फ विकास की राजनीति करती है। बीजेपी लोगों की सेवा के लिए बनी है। कांग्रेस पार्टी लोगों का हक छीनकर मेवा खाने का काम करती है।
BJP president J P Nadda: जेपी नड्डा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार ने नक्सलवाद पर नकेल कसा है। गरीबों के लिए घर बन रहे हैं, युवाओं को नौकरी मिल रही है, रेलवे का बजट नौ गुना बढ़ा है, 5 नए मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। IIT भिलाई परिसर का उद्घाटन हुआ है और राजनंदगांव में देश की सबसे बड़ी बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली बनाई जा रही है।
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को बना दिया था भ्रष्टाचार का गढ़- विष्णुदेव
BJP president J P Nadda: इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज हमारे छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य की बात है, कि एक साल पूरा हुआ है उसको जनादेश परब के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि साइंस कॉलेज के इसी मैदान में जुलाई 2023 में प्रधानमंत्री मोदी ने पहुंचकर चुनावी शंखनाद किया था। जिस तरह का उत्साह था, उसी दिन पता चल गया था कि कांग्रेस की सरकार को जनता उखाड़ फेंकेगी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर जनता का आभार जताया।