Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/Chhattisgarh assembly: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी और पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के बीच विधानसभा में नोंक-झोंक 
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh assembly: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी और पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के बीच विधानसभा में नोंक-झोंक 

Avatar photo
By fourthline.in
December 17, 2024 2 Min Read
0

रायपुर। Chhattisgarh Assembly: छत्तीसगढ़ विधानसभा में शीत सत्र के दूसरे दिन ध्यानाकर्षण के जरिए विधायक विक्रम मंडावी ने निजी अस्पतालों के आयुष्मान राशि रुकने का मुद्दा उठाया। श्री मंडावी ने कहा कि, भुगतान लंबित होने के कारण इलाज नहीं हो रहा है।

Chhattisgarh Assembly: जिस पर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने जवाब देते हुए बताया कि, 838 करोड़ का भुगतान लंबित है। दिसंबर 2024 तक 1096 करोड़ का भुगतान निजी अस्पतालों को और 560 का भुगतान सरकारी अस्पतालों को हुआ है। TPA के जरिए क्लेम का भुगतान किया जाता है, भ्रष्टाचार रोकने के लिए हमने 75 अस्पतालों की जांच की, 11 पर 151 लाख का फाइन किया गया है।

टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत

Chhattisgarh Assembly: मंत्री के जवाब पर विधायक विक्रम मंडावी ने कहा- भुगतान लंबित होने के कारण इलाज नहीं हो रहा है, निजी अस्पताल इलाज नहीं करते हैं, तो कैसे कार्यवाही करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री  जायसवाल ने कहा- टोल फ्री नंबर है, शिकायत करें। रजिस्टर्ड हैं और इलाज नहीं करते हैं तो डी इंपेनलमेम्ट करेंगे। आयुष्मान का लाभ नहीं देंगे। लंबित भुगतान के लिए 300 करोड़ और मिला है।

भुगतान कब होगा ये बताएं: भूपेश

Chhattisgarh Assembly: इसी दौरान चर्चा में शामिल होते हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा- 1400 करोड़ का भुगतान रुका है। छोटे- छोटे अस्पताल बंद हो गए हैं। इलाज नहीं हो रहा, कब तक भुगतान होगा बताएं। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- आप जितना छोड़कर गए थे, उससे देनदारी कम ही है। 300 करोड़ और कम हो जायेंगे, जल्दी ही देने का प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री के जवाब से असंतुष्ट भूपेश बघेल ने कहा- मलेरिया और डायरिया से मौत हो रही है, क्या हालत हो गई है। तब स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- कभी भी डिबेट करा लीजिए, आपके समय क्या स्थिति थी और अभी क्या है।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Nexus of good Foundation awards: मनेंद्रगढ़ डीएफओ मनीष कश्यप को महुआ बचाओ अभियान के लिए “Nexus of Good“ फाउंडेशन अवॉर्डस

Next

One nation-one election: लोकसभा में ‘एक देश-एक चुनाव’ बिल पेश, विपक्षी पार्टियों ने किया विरोध 

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme