Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/CG Assembly: कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े पर FIR, सदन में हंगामा
छत्तीसगढ़

CG Assembly: कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े पर FIR, सदन में हंगामा

Avatar photo
By fourthline.in
December 20, 2024 2 Min Read
0

रायपुर। CG Assembly: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ से कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े पर भड़काऊ भाषण के मामले में दर्ज एफआईआर को लेकर विधानसभा में जबरदस्त हंगामा हुआ। खरसिया से कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने जांगड़े के बयान को स्लीप ऑफ टंग बताया, जबकि विपक्षी विधायकों ने इसे प्रदेश में अशांति फैलाने की साजिश बताया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और नारेबाजी शुरू हो गई, जिससे सदन की कार्यवाही को 5 मिनट के लिए स्थगित करना पड़ी ।

CG Assembly: सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होते ही उमेश पटेल ने आरोप लगाया कि विधायकों के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई की जा रही है। इस बयान के बाद विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच फिर जोरदार हंगामा शुरू हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए और नारेबाजी करने लगे। इस दौरान सदन में “जय सतनाम” और जय भीम के नारे भी गूंजे।

CG Assembly: कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े और नगर पालिका अध्यक्ष अजय बंजारे पर भड़काऊ भाषण देने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया। भाजपा नेताओं ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी। इसके आधार पर बीएनएस की धारा 56, 351(1)(b), 352, और 296 के तहत मामला दर्ज किया गया।

CG Assembly: यह मामला 12 दिसंबर को आयोजित धरना-प्रदर्शन और कलेक्ट्रेट घेराव का है, जहां उत्तरी जांगड़े पर कथित तौर पर भड़काऊ बयान देने का आरोप लगाया गया। सत्तापक्ष के विधायकों ने आरोप लगाया कि विपक्ष प्रदेश में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहा है। वहीं, विपक्षी विधायकों ने इसे राजनीतिक बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताया।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

CG Assembly: मंत्री नेताम का 10 माह बाद भी विधानसभा में वही जवाब, विधायक टोप्पो बिफरे 

Next

IAS Subodh Kumar Singh: केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे सुबोध कुमार सिंह मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रमुख सचिव बनाए गए 

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme